The Voice of Bareilly since 2010

दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बरेलीलाइव:bareillylive:bareillynews:दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर आरोपी को भेजा जा गया जेल

फतेहगंज पश्चिमी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना फतेहगंज पश्चिमी के उपनिरीक्षक आदेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बल्लिया पश्चिमी क्षेत्र में दबिश देकर विपिन कुमार सिंह, निवासी ग्राम पिपरिया मुस्तकिल, थाना फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस के अनुसार ग्राम पिपरिया मुस्तकिल निवासी एक महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!