The Voice of Bareilly since 2010

बॉम्बे होजरी के 44 वर्ष पूर्ण होने पर होटल द ग्रैंड निरवाना में तीन दिवसीय शरद कालीन प्रदर्शनी 2026 का आयोजन, विधायक संजीव अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं


bareillylive:bareillynews:बॉम्बे होजरी के 44 वर्ष पूर्ण होने पर होटल द ग्रैंड निरवाना में तीन दिवसीय शरद कालीन प्रदर्शनी 2026 का आयोजन, विधायक संजीव अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

बरेली। नैनीताल रोड स्थित होटल द ग्रैंड निरवाना में बॉम्बे होजरी के रेडीमेड कपड़ों के थोक व्यापार में 44 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय शरद कालीन प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए रेडीमेड गारमेंट्स निर्माताओं और थोक विक्रेताओं ने अपनी-अपनी ब्रांडिंग वाले कपड़ों तथा स्वयं निर्मित परिधानों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विधायक संजीव अग्रवाल भी पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देते हैं और स्थानीय व्यापारियों के लिए भी उपयोगी साबित होते हैं।

इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल ने राकेश सेठी जी तथा प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली सभी रेडीमेड गारमेंट्स कंपनियों के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे मंच उद्योग और व्यापार को जोड़ने का कार्य करते हैं।

आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का उद्देश्य रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग से जुड़े व्यापारियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योग से जुड़े लोग और आगंतुक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!