bareillylive:bareillynews:सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
सनातन धर्म सेवा समिति बरेली द्वारा हनुमान मंदिर सिविल लाइंस पर आज अमावस्या के शुभ अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
भंडारे का शुभारंभ दोपहर 12:30बजे बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी ने किया इस अवसर पर उन्होंने सनातन धर्म सेवा समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन धर्म सेवा समिति बड़ा ही नेक कार्य कर रही है हर अमावस्या पर इतना सुंदर सद्भावना भंडारे का आयोजन हर किसी के बस की बात नहीं है
बड़ी से बड़ी संस्था रेगुलर हर महीने भंडारा नहीं कर पाती है लेकिन आप लोग कई साल से रेगुलर भंडारा कर रहे हैं कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है प्रभु से मैं प्रार्थना करता हूं कि वह आप लोगों को ऐसी शक्ति प्रदान करें और आप बरेली की जनता की निरंतर सेवा करते रहें
सनातन धर्म सेवा समिति के महासचिव हर्ष अग्रवाल ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने पूरी सब्जी चावल खीर की प्रसादी ग्रहण की स्वादिष्ट खीर का वितरण हरी बाबू अग्रवाल ब्रदर्स की तरफ से किया गया
समिति हर महा अमावस्या पर हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन करती है बिना किसी जाति पाती के ऊँच नीच के भेदभाव के बिना समरसता का संदेश देते हुए हर आयु वर्ग के लोग स्कूल के बच्चे आसपास की अस्पतालों में कार्य करने वाले दुकानों पर काम करने वाले वृद्ध महिलाएं रिक्शा चालक ई रिक्शा चालक बड़े श्रद्धा भाव से प्रसादी ग्रहण करते हैं
श्रद्धालुओं के चेहरे पर काफी प्रसन्नता नजर आती है
इस अवसर पर अशोका फोम के अशोक अग्रवाल भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रभु दयाल लोधी समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट महासचिव हर्ष अग्रवाल उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रमोद मित्तल राजीव अग्रवाल मिश्री वाले सुनील अग्रवाल बुरे वाले रोहित अग्रवाल राजेश गुप्ता राकेश अग्रवाल भट्टे वाले संदीप खुराना आदि अनेक सेवादारों ने पूरे मन से सेवा की






Leave a Reply