bareillylive:bareillynews:पुष्प वर्षा से हुआ भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का स्वागत
बरेली।आंवला, भारतीय जनता पार्टी ब्रजक्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का मंगलवार को आंवला आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।
अब्दुल कलाम पार्क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें माला पहनाकर और श्री राधे का पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यकर्ताओं में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान भारत माता की जय और पूरन लाल लोधी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं और गुलाब की पंखुड़ियों से पूरे पार्क को सराबोर कर दिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं के प्रेम और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुभाष इंटर कॉलेज के शिक्षक रवि रघुवंशी, विपिन सिंह, भाजपा कार्यकर्ता प्रभाकर शर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, दीपक भारद्वाज, संतोष गौड़, मनोज मौर्य, मुलेंद्र सिंह चौहान, माधव पाराशरी, सभासद सचिन गुप्ता, बहन उषा सतीजा, वेदप्रकाश यादव, रामवीर प्रजापति, गुलजारीलाल, चंद्र, शिवम सक्सेना, सियाराम एडवोकेट, राणा मनीष वर्मा, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a Reply