bareillylive:bareillynews:प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे ने किया इज्जतनगर मंडल रेलवे चिकित्सालय का निरीक्षण
मरीजों से की बातचीत, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी; साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की सराहना
बरेली, 16 जुलाई। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर की प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा माटे ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग की उपस्थिति में मंडल रेलवे चिकित्सालय, इज्जतनगर एवं स्वास्थ्य यूनिट बरेली सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. माटे ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आपातकालीन वार्ड, पैथोलॉजी, औषधि भंडार, अंतःरोगी वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार की जानकारी ली।
उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही चिकित्सालय परिसर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। अस्पताल की उत्कृष्ट साफ-सफाई, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उन्होंने सराहना की।
निरीक्षण के बाद प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने मान्यता प्राप्त रेलवे यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा आवश्यक बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शंखधर, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ गावा, डॉ. प्राची वर्मा, डॉ. युसरा हसन सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।






Leave a Reply