bareillynews:bareillylive:बदायूं रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दुकानदार की मौत
बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र में बदायूं रोड स्थित सक्सेना मार्केट के पास देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग 75 वर्षीय श्रीकृष्ण गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई ।
परिजनों ने बताया कि श्रीकृष्ण गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर दयाल गुप्ता थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति विहार में रहते है।
श्रीकृष्ण गुप्ता बदायूं रोड पर देसी घी की दुकान संचालित करते हैं।
दुकान बंद करने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे, तभी बाला जी मंदिर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहा युवक अमन भी घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने श्रीकृष्ण गुप्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने श्रीकृष्ण गुप्ता को मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले ली है चालक अमन सागर फरार है। पुलिस अमन सागर की तलाश कर रही है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा ।






Leave a Reply