The Voice of Bareilly since 2010

घर से बुलाकर ले गए किशोर की मौत, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

bareillylive:bareillynews:घर से बुलाकर ले गए किशोर की मौत, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम कांधरपुर निवासी 16 वर्षीय अनमोल कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त हर्ष और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की बहन पूजा के अनुसार अनमोल लाल फाटक, बदायूं रोड स्थित एक ढाबे पर काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह घर लौटा था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे उसका दोस्त हर्ष टेंपो लेकर घर पहुंचा और उसे अपने साथ बुलाकर ले गया।

अनमोल की बहन पूजा का कहना है कि जाते समय अनमोल ने आशंका जताई थी कि “ये लोग मुझे मार देंगे” और मां को इस बारे में न बताने की कसम देकर गया था।


परिजनों का आरोप है कि देर रात हर्ष ने अपनी पहचान की एक युवती को फोन कर बताया कि अनमोल का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई उसने पूजा को सूचना दी ।

सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में पता चला कि अनमोल का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।

परिजनों का आरोप है कि हर्ष जिला अस्पताल में गलत मोबाइल नंबर दर्ज कराकर फरार हो गया।
परिजनों का आरोप है अनमोल की हत्या हर्ष ने की है।


कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!