The Voice of Bareilly since 2010

लिंटर का झूला गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर

bareillylive:बरेलीन्यूज:लिंटर का झूला गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में गुरुवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लिंटर का झूला अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे उसके मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बरेली भेजा।

गांव करनपुर निवासी नरेन्द्र कुमार उर्फ नानक चंद्र (36) पुत्र झम्मनलाल अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। लिंटर डालने के लिए झूला बांधा जा रहा था। इसी दौरान अचानक झूला गिर गया और नरेन्द्र कुमार के साथ उनके भाई सोमपाल पाल (30) तथा नेमचंद्र (40) मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे तीनों घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए बरेली भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!