The Voice of Bareilly since 2010

18वें कांवड़ सेवा शिविर को लेकर श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने प्रशासन से मांगा सहयोग

bareillylive:bareillynews:18वें कांवड़ सेवा शिविर को लेकर श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने प्रशासन से मांगा सहयोग

बरेली। श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाले 18वें कांवड़ सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए स्थानीय प्रशासन से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है।


समिति ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से रामगंगा पुलिस चौकी से पहले मुख्य हाईवे किनारे कांवड़ सेवा शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों के लिए प्रातःकालीन अल्पाहार, दोपहर एवं रात्रि का भोजन तथा व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की जाती है।


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी जिला चिकित्सालय प्रशासन की ओर से डॉक्टर, दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था तथा नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर, सुलभ शौचालय और शिविर के आसपास स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


समिति ने बताया कि इस वर्ष 18वां कांवड़ सेवा शिविर 30 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसके सुचारु संचालन और कांवड़ यात्रियों की बेहतर सेवा के लिए प्रशासन से पूर्व की भांति सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान सोनू , शोभित अग्रवाल , सुधीर क्षत्रिय , बंटी ठाकुर , श्रवण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!