bareillylive:bareillynews:नीट 2026: बरेली के कृष्णा बने सिटी टॉपर, आकाश के छात्र ने हासिल की एआईआर 1382
बरेली। नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में बरेली के छात्र कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 1382 प्राप्त की है। 720 में से 651 अंक हासिल करने वाले कृष्णा बरेली सिटी टॉपर बने हैं। यह सफलता आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में एक और उपलब्धि के रूप में सामने आई है।
संस्थान के अन्य सफल छात्रों में अखिलेश कुमार मौर्य ने 634 अंक के साथ एआईआर 2960, अन्वेषा वैष ने 633 अंक के साथ एआईआर 3066, स्नेहा ने 626 अंक के साथ एआईआर 3962, उर्वी गुप्ता ने 623 अंक के साथ एआईआर 4562 तथा ऋषि मिश्रा ने 614 अंक के साथ एआईआर 6368 प्राप्त की।
एईएसएल के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने कृष्णा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कृष्णा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अनुशासित तैयारी, निरंतर अभ्यास और संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
उत्तर प्रदेश स्तर पर भी आकाश के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक-1, वंशम सिंह ने रैंक-3, एकाग्र यादव ने रैंक-5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने रैंक-6, अरिमा झा ने रैंक-7 और कृष्णा यादव ने रैंक-8 हासिल की।
संस्थान के अनुसार, इस वर्ष उसके 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है।






Leave a Reply