The Voice of Bareilly since 2010

पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

BAREILLYLIVE@BAREILLYNEWS:पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो आरोbaपी गिरफ्तार

आंवला, बरेली। आंवला थाना पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 हजार रुपये नकद, छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी के एक अन्य वाहन से जुड़े मामले का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई 2026 को गांव खुली निवासी गुड़िया आंवला-भमोरा मार्ग से जा रही थीं।

इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने झपटा मारकर उनका बैग छीन लिया था। बैग में 8 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन रखा था। घटना के संबंध में महिला के देवर की तहरीर पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज किया गया था।


घटना के खुलासे के लिए एसएसपी बरेली के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से 21 जुलाई को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कौशल उर्फ गोलू उर्फ गुल्लू पुत्र रतन सिंह निवासी मोहल्ला ताड़गंज और विशाल पुत्र तपसी निवासी मोहल्ला ताड़गंज, कस्बा आंवला के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने करीब डेढ़ माह पूर्व भमोरा-आंवला मार्ग स्थित आरके पैलेस के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

इसी वाहन से उन्होंने रमनगला और बिलौरी के बीच महिला से छिनैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

टीम में उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, हेड कांस्टेबल चरण सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह और रिजर्व कांस्टेबल देवेंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!