राजस्थान भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार का बरेली में स्वागत, कैंट विधानसभा संचालन समिति की बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर मंथन

bareillylive@राजस्थान भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार का बरेली में स्वागत

संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

@bareillylive:बरेली। राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार के शुक्रवार को बरेली आगमन पर कैंट विधानसभा विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सर्किट हाउस में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विधायक संजीव अग्रवाल ने अजेय कुमार से संगठन के कार्यों, पार्टी की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

अजेय कुमार के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सर्किट हाउस में स्वागत के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने उन्हें पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और बरेली आगमन पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन की कार्यशैली, पार्टी के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके उपरांत सिविल लाइंस स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार की अध्यक्षता में कैंट विधानसभा संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रमुखता से सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संगठन के विभिन्न दायित्वों के प्रभावी निर्वहन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।

अजेय कुमार ने संगठनात्मक कार्यों में अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, संजीव अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने और पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!