bareillylive@bareillynews:पशु चिकित्सालय से चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार;
बरेली। थाना भमोरा पुलिस ने ‘द’ श्रेणी पशु चिकित्सालय बल्लिया में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लकड़ी के दरवाजे, चौखट, खिड़कियां और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने 20 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई की रात अज्ञात चोर पशु चिकित्सालय से लकड़ी की चौखट, दरवाजे, खिड़कियां और लोहे का नल चोरी कर ले गए। इस पर थाना भमोरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चांडपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट के पीछे ग्राम समाज की भूमि से भूरे उर्फ सलमान (25), निवासी ग्राम बल्लिया, को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पशु चिकित्सालय से दरवाजे, चौखट और खिड़कियां चोरी की थीं। उसका इरादा चोरी का सामान बेचकर अपने शौक पूरे करने का था।






Leave a Reply