bareillylive@bareillynews:डीएम कार्यालय के बाहर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो का पोस्टर लेकर युवक का विरोध प्रदर्शन , पुलिस ने लिया हिरासत में
जंतर-मंतर की घटना का बरेली में असर, डीएम कार्यालय पहुंचकर युवक ने जताया विरोध
एंकर बरेली जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक हाथ में सफेद कागज पर धर्मेंद्र इस्तीफा दो, जय हिंद, जय भारत लिखकर विरोध जताने पहुंच गया।
युवक जंतर-मंतर पर हुई घटना के विरोध में अपनी नाराजगी जता रहा था।
पूछताछ में युवक की पहचान सचिन यादव पुत्र रामवीर यादव, निवासी ग्राम जौहरपुर, थाना सीबीगंज के रूप में हुई।
उसकी उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। सचिन इंटरमीडिएट पास है और वर्तमान में झुमका चौराहे से बरेली रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। वह शादीशुदा है
एलआईयू अमित कुमार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई उसके बाद युवक को समझाकर शांत कराया।इसके बाद उसे नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। और बाद में थाना कोतवाली पुलिस युवक को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने विरोध किस उद्देश्य और किन परिस्थितियों में किया।






Leave a Reply