बरेली@bareillylive:125 कैंट विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
बरेली। 125 कैंट विधानसभा के पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन, स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम (जी.आई.सी.) में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी उपस्थित रहे। उनके साथ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए संगठन की रीढ़ माने जाने वाले सम्मानित बूथ अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महानगर मंत्री विष्णु पंडित, महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कटिहार, अरुण कश्यप तथा पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सी .पी . चौहान सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती में बूथ अध्यक्षों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय श्री रजनीकांत माहेश्वरी जी ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और उनके परिश्रम व समर्पण से ही संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। सभी के सहयोग, सहभागिता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण यह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफल, प्रेरणादायक एवं संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।






Leave a Reply