The Voice of Bareilly since 2010

घर में सो रही 13 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

bareillylive@bareillynews:घर में सो रही 13 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में घर के अंदर सो रही 13 वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।


जानकारी के अनुसार बानखाना निवासी मोरपाल की 13 वर्षीय पुत्री आराध्या रात में अपने घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान किसी समय सांप ने उसके पैर में डस लिया।

कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिवार के लोग तुरंत आराध्या को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।

फिलहाल बच्ची का इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!