The Voice of Bareilly since 2010

किला समपार बंद होने से बाधित रहेगा यातायात

bareillylive@bareillynews:किला समपार बंद होने से बाधित रहेगा यातायात

बरेली। इज्जतनगर मंडल पर इज्जतनगर-बरेली सिटी स्टेशनों के मध्य किमी सं. 315/13-14 पर स्थित समपार संख्या 246/स्पेशल (किला फाटक) को इंजीनिरिंग अनुरक्षण कार्य हेतु 24 जुलाई, 2026 को रात्रि 22.00 बजे से अगले दिन 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 6.00 तक तथा 25 जुलाई, 2026 को रात्रि 22.00 बजे से अगले दिन 26 जुलाई, 2026 को प्रातः 6.00 तक सड़क यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा।

उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग निकट ही स्थित किला उपरिगामी पुल एवं कटघर फाटक स्थित समपार संख्या 247/बी से होगा। सड़क उपयोगकत्र्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद हैं। अपेक्षित सहयोग के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!