The Voice of Bareilly since 2010

उर्स-ए-रज़वी की बैठक, 6 से 8 अगस्त तक इस्लामिया इंटर कॉलेज में होगा उर्स-ए-रज़वी

bareilylive@bareillynews:उर्स-ए-रज़वी की बैठक, 6 से 8 अगस्त तक इस्लामिया इंटर कॉलेज में होगा उर्स-ए-रज़वी

बरेली। ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) की ओर से गुरुवार को जवाहर पैलेस में आगामी उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि 6, 7 और 8 अगस्त को होने वाला तीन दिवसीय उर्स कार्यक्रम इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली में संपन्न होगा।


बैठक में नबीरा-ए-आला हज़रत एवं आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा कादरी ने देशभर से आने वाले जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा, ठहरने, लंगर, मेडिकल कैंप तथा अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी मेहमान को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अभी से तैयारियों में जुट जाएं।
बैठक में विभिन्न समितियों के गठन, प्रशासन से समन्वय और आयोजन से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।

अंत में सलाम और दुआ के साथ बैठक का समापन हुआ।
आरएसी के मीडिया प्रभारी इमरान रज़ा बरकाती ने मीडिया को बताया कि उर्स-ए-रज़वी का तीन दिवसीय आयोजन 6, 7 और 8 अगस्त को इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली में आयोजित किया जाएगा तथा सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!