The Voice of Bareilly since 2010

NEET-UG पेपर लीक विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम जारी किया भावुक संदेश

#bareillylive #bareillynews #पेपर लीक विवाद #केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान #bjp #NEET-UG 2026

bareillylive@bareillynews:NEET-UG पेपर लीक विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम जारी किया भावुक संदेश

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यह फैसला किसी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम के दौरान अपनी जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ा।

उनका कहना था कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है और वे नहीं चाहते कि यह विवाद आगे बढ़कर विद्यार्थियों के हितों को प्रभावित करे या किसी अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाए।

इधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे छात्र NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

के बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है, जिससे समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वार्ता से पहले दिल्ली के टॉलस्टॉय मार्ग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए। वहीं, देश के कई अन्य राज्यों से भी छात्र प्रदर्शनों और तनाव की खबरें सामने आई हैं।

आज होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। यह दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की वार्ता होगी, जिसमें छात्रों की मांगों और परीक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि बातचीत के माध्यम से आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए, जबकि छात्र संगठन ठोस निर्णय और जवाबदेही की मांग पर अड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!