bareillylive@bareillynews:कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक आयोजित, संगठन मजबूत करने पर जोर
बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बहेड़ी विधानसभा के नगर कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अयाज खान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मिर्जा अशफाक सकलैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी, महिलाएं और युवा प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि जनता सरकार की कार्यशैली को देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।
बैठक में जिला संगठन मंत्री जुनैद हसन एडवोकेट, कमरूद्दीन सैफी, जिला उपाध्यक्ष अयाज खान, नगर अध्यक्ष अफसर प्रधान, जफर, तसद्दुक हुसैन, हसनैन कादरी, डॉ. आरिफ, आमिर सैफी, सगीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a Reply