bareillylive@bareillynews:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सर्वेश शर्मा एवं मुरारी लाल गंगवार को सम्मानपूर्वक दी विदाई
सेवानिवृत्ति पर स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर किया सम्मानित, कर्मचारी नेताओं ने उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की दी शुभकामनाएं
बरेली, 25 जुलाई 2026।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जनपद बरेली की ओर से शनिवार को संघ भवन में एक भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा तथा अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के मंडल मंत्री मुरारी लाल गंगवार को स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने की, जबकि संचालन संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ. अंचल अहेरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के संरक्षक डॉ. डी.एन. शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने अपने संबोधन में सर्वेश शर्मा एवं मुरारी लाल गंगवार के लंबे, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए संगठन के साथ बिताए गए संस्मरण भी साझा किए।
समारोह में परिषद के मंडल अध्यक्ष तापस मिश्रा, जिला मंत्री इंजी. देवदत्त पचौरी, डॉ. संजय शर्मा, दीनदयाल रस्तोगी, विमल कुमार वशिष्ठ, जगपाल सिंह भाटी, भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, सर्वेश मौर्य, राजीव शर्मा, प्रभाकर सिंह, डॉ. कुलदीप गंगवार, उमाकांत शर्मा, किशन जी, ललित मोहन, अजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता एवं परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह का समापन सेवानिवृत्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।






Leave a Reply