bareillylive@bareillynews:बाइक पेट्रोल हमारा… फिर हमारी मेहनत की कीमत कौन तय करेगा?” पे-आउट को लेकर बरेली में फूटा स्विग्गी राइडर्स का दर्द
बरेली। (शील चौराहा) शिवाजी चौक कर लेना पर रविवार को स्विग्गी राइडर्स ने पे-आउट बढ़ाने और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राइडर्स ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उचित भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
प्रदर्शन कर रहे राइडर्स का कहना है कि पिछले छह महीनों से उन्हें पे-आउट बढ़ाने का आश्वासन दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि इससे पहले हुई हड़ताल के दौरान कंपनी ने सात दिनों में भुगतान बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ।
राइडर्स ने कहा कि बाइक, पेट्रोल, सर्विस, इंश्योरेंस और अन्य सभी खर्च वे स्वयं वहन करते हैं, जबकि लगातार घटते पे-आउट और बढ़ती महंगाई के कारण परिवार का खर्च चलाना कठिन हो गया है। उनका कहना है कि दिनभर धूप, बारिश और ट्रैफिक में मेहनत करने के बावजूद पर्याप्त आय नहीं हो पाती।
प्रदर्शनकारियों ने कैंसिल ऑर्डर, मल्टी-ऑर्डर सिस्टम और इंसेंटिव नीति पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बार कैंसिल ऑर्डर का नुकसान भी उन्हें ही उठाना पड़ता है और अतिरिक्त मेहनत के बावजूद कमाई घट रही है।
राइडर्स ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध कंपनी से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित मूल्य पाने के लिए है। उन्होंने कंपनी से पे-आउट बढ़ाने, दूरी के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने, कैंसिल ऑर्डर और मल्टी-ऑर्डर नीति में पारदर्शिता लाने तथा इंसेंटिव व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।






Leave a Reply