बरेली प्रशासन तैयार—कांवड़ यात्रा में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन
Bareillylive: पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बरेली एवं एडीएम प्रशासन ने आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना फरीदपुर व थाना फतेहगंज पश्चिमी के अंतर्गत कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने यात्रा मार्गों का पदचिन्हन कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, रोशनी, चिकित्सा सुविधा एवं संवेदनशील स्थलों पर निगरानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मार्गों पर भीड़ नियन्त्रण, आपातकालीन निकासी मार्ग और पेट्रोलिंग योजनाओं पर चर्चा की गई तथा संभावित जाम प्रभावित स्थानों की पहचान कर वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने, समय-समय पर मूवमेंट मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ हीएडीएम प्रशासन राहत के लिए एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार कक्ष और ड्रिंकिंग वाटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रखने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के मौके पर एसडीएम बरेली, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, थाना प्रभारी फरीदपुर, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बरेली पुलिस व प्रशासन ने कहा कि वे कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किये जा रहे हैं।






Leave a Reply