The Voice of Bareilly since 2010

रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी को मिर्गी का दौरा, आरपीएफ ने भेजा अस्पताल

bareillylive@bareillynews:फतेहगंज पूर्वी, बरेली। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक सफाई कर्मचारी को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद आरपीएफ और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरगवा ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात अब्दुल रईस पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मोहल्ला सिंचई, शाहजहांपुर ड्यूटी समाप्त कर बिलपुर स्टेशन से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया।


सूचना मिलने पर आरपीएफ थाना प्रभारी नरवीर सिंह एवं बरगवा के प्रधान पति रामवीर मौके पर पहुंचे। दोनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अब्दुल रईस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर उपचार के लिए भेजा।

आरपीएफ थाना प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई तथा घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!