bareillylive@bareillynews:भोजीपुरा अध्यक्ष बने योगेंद्र यादव, उमेश मंत्री
रिठौरा, बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में भोजीपुरा ब्लॉक के गठन की कार्यवाही की गई।
सर्वप्रथम जिलामंत्री गिरजेश कुमार द्वारा शिक्षकों को अवगत कराया पिछले सप्ताह लगभग 150 शिक्षकों का एरियर आ चुका है। एवं 31 मार्च रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि है,सभी लोग जल्द से जल्द रिटर्न भर दें।
उसके बाद भोजीपुरा ब्लॉक के सहप्रभारी जिला संगठन मंत्री हेमेंद्र गंगवार द्वारा गठन की कार्यवाही शुरू की गई।जिसमें योगेंद्र यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, उमेश गंगवार को ब्लॉक मंत्री एवं संयुक्त मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि प्रकाश,महिला उपाध्यक्ष शिप्रा ,सीमा मेहरा को संगठन मंत्री,जसवंत सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं प्रताप सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर संगठन की रीति नीति से परिचय कराया। मीटिंग में जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार ,गौरव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा,फतेहगंज अध्यक्ष प्रवेश कुमार,दमखोदा के अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ,मीरगंज ब्लॉक के अध्यक्ष अमित गंगवार,अखिलेश गंगवार,बबलू भाई, अंकित सक्सेना आदि लोग रहे।






Leave a Reply