The Voice of Bareilly since 2010

रानी महालक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में गुरु एन.एल. शर्मा स्मृति सम्मान समारोह, 13 शिक्षकों हए सम्मानित

Bareillylive : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मानव सेवा क्लब द्वारा रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती इंटर कॉलेज में गुरु एन. एल. शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में तेरह शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों की सूची में प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, प्रदीप पटेल, प्रीति पाल, मधु मिश्रा, ईश्वर देवी, पारुल मिश्रा, राेवेंद्र मिश्र, कमल किशोर, रीत राम प्रजापति, नत्थू लाल, विमलेश, मुकेश चंद्र और अनुराग अवस्थी शामिल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पागरानी, सुरेश बाबू मिश्रा, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, इन्द्र देव त्रवेदी, प्रकाश चंद्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने शिक्षकों को सम्मान-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सरस्वती वंदना अरुणा सिन्हा ने भावपूर्ण गायन से कार्यक्रम का आरंभ किया। समारोह की अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की, जबकि संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने सुचारु ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।

समारोह में अशिष सक्सेना, मंजू लता, सुनील शर्मा, निर्भय सक्सेना, अरुणा सिन्हा, अनिल सक्सेना, डॉ. शिफालिका, बीना रस्तोगी, बिपिन गर्ग, डी.डी. शर्मा, रीतेश साहनी, गंगा राम पाल, जितेंद्र सक्सेना, राम नारायण मेहरोत्रा और विनीता मेहरोत्रा सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षक-छात्रों ने गुरुजनों के योगदान का सम्मान करते हुए अहम भूमिका निभाई और सामाजिक-सांस्कृतिक रूप से उत्सव का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!