The Voice of Bareilly since 2010

रेल प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच प्रेम बैठक आयोजित

bareillylive@bareillynewsरेल प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच प्रेम बैठक आयोजित

बरेली। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को रेल प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच प्रबंधन में भागीदारी (प्रेम) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने की।

बैठक का उद्देश्य रेल प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाना, संरक्षा, संगठनात्मक विकास, उत्पादकता तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना रहा।


बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि इस मंच के माध्यम से सुरक्षित ट्रेन संचालन, रेल राजस्व में वृद्धि और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

वीणा सिन्हा ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सुझाव कार्यप्रणाली में सुधार तथा संगठन की दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


बैठक में एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस, ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन और ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को एजेंडे के माध्यम से उठाया।

एससी/एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चूलाल ने कर्मचारियों एवं जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। रजनीश तिवारी, शैलेन्द्र कुमार यादव, प्रवीन प्रकाश निश्चल, संजय कुमार और सतीश चन्द्र पाल ने भी विभिन्न मुद्दे रखे।

रेल प्रशासन ने सभी एजेंडों पर समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!