The Voice of Bareilly since 2010

कलेक्ट्रेट में जनमानस के लिए हेल्थ एटीएम का हुआ शुभारंभ

bareillylive@bareillynews:कलेक्ट्रेट में जनमानस के लिए हेल्थ एटीएम का हुआ शुभारंभ

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आमजन को त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में हेल्थ एटीएम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस सुविधा का उद्देश्य जनसुनवाई के लिए प्रतिदिन कलेक्ट्रेट आने वाले नागरिकों को तत्काल स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में बड़ी संख्या में दूर-दराज के क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में हेल्थ एटीएम स्थापित कराया गया है।

इससे नागरिकों को बिना किसी असुविधा के प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। हेल्थ एटीएम के माध्यम से नागरिक अपना ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन स्तर, पल्स रेट, शरीर का तापमान, वजन, बीएमआई सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच आसानी से करा सकेंगे।

हेल्थ एटीम में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लैब टेक्नीशियन भी उपिस्थत रहेंगे ।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल जनसमस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है।

यह पहल जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!