Bareillylive: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने श्यामगंज पुल के नीचे आयोजित कार्यक्रम में 1500 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ-3 शिवम आशुतोष ने अपने हाथों से लोगों को झंडे वितरित कर किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
नदीम इकबाल ने उपस्थित लोगों से 15 अगस्त को पूरे जोश व देशभक्ति के साथ मनाने की अपील की और कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए ईद या बकरीद जैसा त्यौहार नहीं, बल्कि संपूर्ण देश का पावन दिवस है। उन्होंने कहा कि हम सब इसी मिट्टी से जुड़े हैं और राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा भाईचारे को बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है। नदीम ने नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करने तथा गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “भारत हमारी जन्मभूमि है और हमें इसी देश में ही दफन होना है,” — इस भाव के साथ उन्होंने एकता का संदेश दोहराया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग खुशनुमा खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी (चंदौसी), प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, प्रदेश सचिव इमरान आजम खान व जिला सचिव शाहनवाज खान सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देते हुए झंडा वितरण अभियान को सफल बताया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने और तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। —-






Leave a Reply