The Voice of Bareilly since 2010

श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति ने जन्माष्टमी की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की

श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति ने जन्माष्टमी

Bareillylive : श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति ने आगामी जन्माष्टमी तथा वार्षिकोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। आज श्री हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति की चेयरपर्सन सुशील अरोड़ा ने की। बैठक में सचिव रवि छाबड़ा ने वार्षिकोत्सव, जन्माष्टमी एवं राधा अष्टमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं सेवाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और सभी सदस्यों से सुझाव मांगे।

रवि छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रमों में बच्चों के सांस्कृतिक समागम, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण तथा भव्य दिव्य मंगल कलश यात्रा सहित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से महिला मंडल की नीलम साहनी और अन्य सदस्य बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और वे समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं। बैठक में दिव्य मंगल कलश यात्रा को वार्षिकोत्सव के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल करने पर विशेष विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर वार्षिकोत्सव के दौरान की जाने वाली सेवाओं का जिम्मा और वितरण भी उपस्थित सदस्यों को सौंपा गया। समस्त व्यवस्थाओं में साफ-सफाई, प्रसाद प्रबंध, मंच सज्जा, सुरक्षा व कार्यक्रम संचालन पर विशेष ध्यान देने का फैसला लिया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, योगेश ग्रोवर, अनिल चड्ढा, संजीव आहुजा, जतिन दुआ तथा समस्त महिला मंडल सहित कई सदस्य मौजूद थे। समिति ने जनसामान्य से सहयोग की अपील की है ताकि समारोह सुचारू व भव्य रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!