The Voice of Bareilly since 2010

आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बरेलीलाइव@bareillynews:आंवला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को आंवला देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय से हुआ। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। स्कूलों के बच्चे, युवा, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।

यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर एवं मालाएं पहनाकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। नाले पार पर समाजसेवी शब्बन खान ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ पुष्पवर्षा कर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं स्टेट बैंक चौराहे पर रजत राज प्रेमी ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। भूमि विकास बैंक चौराहे पर युवा व्यापारी नेता मशकूर खान ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। यह यात्रा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।”

कार्यक्रम में पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, विधायक बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति आलमपुर जाफराबाद वेद प्रकाश यादव, ब्लॉक प्रमुख पति रामनगर मित्रपाल सिंह, संजय अग्रवाल उर्फ बॉबी, रामवीर प्रजापति, प्रभाकर शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, यशु गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला मोर्चा से ऊषा सतीजा, बीना रस्तोगी, मीना मौर्य, सीमा सक्सेना और सपना अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय और थाना प्रभारी बीनू सिंह मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आंवला थाना पुलिस बल भी तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!