bareillylive@bareillynews:बरेली। श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर नाथ नगरी बरेली के 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र के मढ़ीनाथ मंडल में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक बाबा मढ़ीनाथ और बाबा तपेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने सपत्नीक कैंट विधायक संजीव अग्रवाल एवं महा नगर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ,प्रशांत पटेल अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी एवं कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल ने महादेव के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा मढ़ीनाथ और बाबा तपेश्वरनाथ की कृपा समस्त कैंट विधानसभा क्षेत्रवासियों सहित देशवासियों पर सदैव बनी रहे।
उन्होंने कामना की कि भगवान शिव के आशीर्वाद से क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार हो।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को दोनों प्राचीन शिवधामों में श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ भगवान शिव का पूजन किया। हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
हर हर महादेव। ओम नमः शिवाय।






Leave a Reply