The Voice of Bareilly since 2010

BPSEA का 15 अगस्त विशेष कार्यक्रम—तिरंगा, गीत और संगठनात्मक प्रतिबद्धता

BPSEA का 15 अगस्त विशेष कार्यक्रम—तिरंगा

Bareillylive : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन और ऐतिहासिक अवसर पर बरेली फार्मास्यूटिकल्स सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन (BPSEA) ने डी डी पुरम पार्क, गंगा शील हॉस्पिटल के पास गरिमामय ध्वजारोहण कर तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं ध्वजारोहण से हुई, जिसमें सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। अध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा ने BPSEA के इतिहास और संगठन की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार सहकार्य और समर्पण से संस्था ने मजबूती हासिल की है। वरिष्ठ सदस्य श्री डी. के. वर्मा ने सदस्यों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

स्पेशल अतिथि श्री टी. एच. खान ने तिरंगे के तीन रंगों का अर्थ समझाया—भगवा को बलिदान, सफेद को शांति और हरे रंग को निरंतर प्रगति से जोड़ा गया। महासचिव श्री अनुराग भूषण ने उपस्थित सदस्यों एवं कार्यकारिणी से अनुशासन, त्याग, सेवा और समर्पण के साथ संगठन में एकता और भाईचारे को बनाए रखने तथा देश की एकता- अखंडता और विकास के लिए लगातार योगदान देने का संकल्प लेने का आवाहन किया।

समारोह के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने देशभक्ति के गीत गाकर माहौल को और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपनी निष्ठा और देशभक्ति का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!