bareillylive@bareillynews:फरीदपुर, बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में जगह-जगह देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। स्टेशन रोड स्थित लाइसियम कॉन्वेंट स्कूल तथा मुफ़्ती-ए-आज़म एजुकेशन सोसाइटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण के साथ विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।
लाइसियम कॉन्वेंट स्कूल में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अनिल प्रताप सिंह राणा एवं उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री महावीर जायसवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं माधुरी सागर, अवनी गंगवार, नव्या सिंह, अंशी सिंह एवं दीक्षा यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद स्वागत गान, देशभक्ति गीत, नाटक एवं गीत-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व तथा जिले के क्रांतिकारियों के योगदान की जानकारी देते हुए देशप्रेम को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम का संचालन शेखर सिंह एवं आंशिक ने किया।
वहीं, मुफ़्ती-ए-आज़म एजुकेशन सोसाइटी के मुख्यालय में सोसाइटी प्रमुख कमर गनी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सचिव/मैनेजर शोएब रजा ने अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज खोलकर सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सोसाइटी के उद्देश्य की जानकारी दी। अर्श एकेडमी के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर अनुज पांडे, डबलू भारद्वाज, जितेंद्र चौहान, राजकुमार गुप्ता, भुवनेश्वर सिंह, अफसर अली, तौहीद रजा, हाजी फैयाज हुसैन, नदीम रजा, नूरशीद हुसैन, एडवोकेट राशिद हुसैन, मुजाहिद रजा, सबीह उद्दीन, पार्षद अब्दुल रसीद, आलिम रजा, फिरोज बिलाल रजा, शादाब रजा, उमैर रजा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई।






Leave a Reply