The Voice of Bareilly since 2010

हरियाली तीज उत्सव का धूमधाम से समापन, महिलाओं ने गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

bareillylive@bareillynews:बरेली। नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नवजीवन कॉलोनी में आयोजित दो दिवसीय हरियाली तीज उत्सव का सोमवार को गीत-संगीत और मस्ती के बीच समापन हो गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, झूला प्रतियोगिता और ढोलक की थाप पर सावन गीतों का आनंद लिया।

उत्सव के दौरान नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाए गए और आकर्षक ढंग से झूले सजाए गए। कार्यक्रम में गौरा पूजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सुहागिन महिलाओं ने मां गौरा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की।

मेहंदी प्रतियोगिता में सुनीता सिंह, पिंकी सक्सेना, सुपर्णा शर्मा, नीता चौहान, नीरज तोमर, लक्ष्मी गंगवार और नीता जौहरी समेत कई प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सुनीता सिंह ने प्रथम, लक्ष्मी गंगवार ने द्वितीय और नीरज तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान महिलाओं ने घरों में बनाए गए लजीज पकवानों का भी आनंद लिया। पूरे आयोजन में सावन के गीतों, झूलों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने उत्सव का माहौल बनाए रखा। सोमवार को कार्यक्रम के समापन के साथ प्रतिभागियों और आयोजकों ने अगले वर्ष फिर इसी उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!