The Voice of Bareilly since 2010

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी और समाजसेवी सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन

bareillylive@बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वालों में पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू विजय कुमार राना, सहायक रेडियो अधिकारी (सेवानिवृत्त) प्रदीप कुमार और उपनिरीक्षक श्याम सिंह शामिल रहे।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से प्रभारी निरीक्षक आरटीसी हारून खां, प्रभारी निरीक्षक बारादरी बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अनिता देवी, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह तथा फायरमैन अजयपाल सिंह को सम्मानित किया गया।

पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए निरीक्षक संजय कुमार को स्वर्ण पदक, जबकि निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा और मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को रजत पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा यूपी-112 में बेहतर रिस्पॉन्स टाइम और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समाजसेवियों और संभ्रांत नागरिकों का भी सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न त्योहारों और आयोजनों के दौरान सकारात्मक सहयोग तथा जनहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों और संभ्रांत नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में अरुण फौजी, संजय शुक्ला, अशोक आहूजा, संजीव शर्मा उर्फ दद्दा, बनवारी लाल, आरेन्द्र मौर्य, अश्वनी ओवराय, जर्नादन आचार्य, डॉ. राकेश कश्यप, विश्वनाथ उर्फ मनोज भारती, विवेक शर्मा, विमल रेवाड़ी, केवलानंद गौड़, दुर्गेश गुप्ता, मुफ्ती सलीम नूरी, हाजी जावेद, डॉ. मेंहदी हसन, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी, शमीम अहमद, कौसर अली, परवेज नूरी और हाफिज इकराम खां शामिल रहे।

पुलिस मॉडर्न स्कूल में भी हुआ ध्वजारोहण

मुख्य समारोह के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में भी ध्वजारोहण किया। यहां मिष्ठान वितरण के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!