The Voice of Bareilly since 2010

कैमरे के साथ पर्यावरण की चिंता, फोटोजर्नलिस्ट्स ने रोपे पौधे

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण

bareillylive@bareillynews:बरेली। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में फोटोजर्नलिस्ट्स सोसाइटी ऑफ बरेली, उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार को श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की ओर से विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अशोक और गुलाब के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के उप प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह और शिक्षक एवं फोटो जर्नलिस्ट ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

संस्था के महामंत्री भानु प्रताप भारद्वाज ने सभी फोटोग्राफरों को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फोटोग्राफर प्रकृति के बेहद करीब रहता है। बेहतर तस्वीर के लिए स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण जरूरी है। उन्होंने फोटोग्राफरों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने और अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान अजय अग्निहोत्री, निहाल सिंह, ओमवीर सिंह, आलोक चौहान, संतोष अवस्थी, वीरपाल, अशोक कुमार, राजेश चंद्र, वरिष्ठ छायाकार सुनील सिंह, विवेक मिश्रा, उमेश शर्मा, पुत्तन सक्सेना, अतुल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, पंकज शर्मा, मोहित सिंह, अरविंदर सिंह मिक्की और ताहिर बेग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!