The Voice of Bareilly since 2010

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती

BAREILLYLIVE@bareillynews:रामचरितमानस ने समाज को दिया मर्यादा और सदाचार का संदेश : राजेश कुमार शर्मा

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में बुधवार को संत एवं कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुई। आचार्यों और विद्यार्थियों ने उनके जीवन और साहित्य पर विचार रखे।

मुख्य वक्ता राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धर्म और मर्यादा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचना रामचरितमानस ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को घर-घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहित्य आज भी समाज को सत्य, धर्म, त्याग, सेवा, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

आचार्य रामेश्वर सिंह ने कहा कि तुलसीदास का जीवन कठिन परिस्थितियों के बीच दृढ़ विश्वास, भक्ति और कर्म के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उनके जीवन को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आचरण में उतारना है। उन्होंने विद्यार्थियों से तुलसीदास के साहित्य का अध्ययन करने और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!