The Voice of Bareilly since 2010

देशभक्ति गीतों से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

देशभक्ति गीतों से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

BAREILLYLIVE@bareillynews:बरेली। चौपुला स्थित हकीम राम जी मल सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को मानव सेवा क्लब की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्रगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम, समर्पण और सम्मान की झलक दिखाई दी।

कार्यक्रम में मानव सेवा क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीनू सिन्हा, महासचिव राकेश, उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना और सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में श्रीमती अरुणा मिश्र, श्रीमती रश्मि सक्सेना और श्रीमती मधु वर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

विद्यालय के प्रबंधक सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अवनीश शर्मा तथा मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. अतुल कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की व्यवस्थापक ने सभी अतिथियों, मानव सेवा क्लब के सदस्यों, निर्णायकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!