bareillylive@bareillynews:बरेली। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार के साथ थाना सिरौली क्षेत्र की बड़ागांव चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके बाद जनपद में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज सर्किल में आतिशबाजी लाइसेंस धारकों के प्रतिष्ठानों और भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने निर्माण, बिक्री और भंडारण से संबंधित लाइसेंसों की जांच करते हुए सुरक्षा मानकों के पालन का सत्यापन किया।
एसपी दक्षिणी ने लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए कि आतिशबाजी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






Leave a Reply