The Voice of Bareilly since 2010

आरिल नदी में तीन लोगों के बहने की सूचना से हड़कंप, डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

आरिल नदी में तीन लोगों के बहने की सूचना से हड़कंप डीएम-एसएसपी

bareillylive@bareillynewsबरेली, 7 सितंबर। तेज बारिश के कारण नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच ग्राम दारूआपुर, तहसील आंवला में आरिल नदी के पुल को पार करते समय तीन लोगों के बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने घटना स्थल के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भी स्थलीय निरीक्षण कर नदी के जलस्तर एवं वर्तमान परिस्थितियों का विस्तृत जायजा लिया। मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने तथा संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।

प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

bareillylive@bareillynews:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!