The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में कुणाल चौधरी का भव्य स्वागत; युवा कांग्रेस ने जताया जोश

बरेली में कुणाल चौधरी का भव्य स्वागत

Bareillylive : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी एवं पूर्व विधायक आदरणीय श्री कुणाल चौधरी के प्रथम बार बरेली आगमन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री पारस शुक्ला और पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अजय शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्री चौधरी का हार्दिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अजय शुक्ला ने कहा कि आदरणीय कुणाल चौधरी जी के मार्गदर्शन से कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “बरेली की धरती पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।” कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी कुणाल चौधरी के बरेली आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

हाल ही में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई नए AICC सचिव नियुक्त किए हैं, जिनमें कुणाल चौधरी भी शामिल हैं। पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं के अनुसार, इन्हें ब्रज क्षेत्र सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में बरेली जैसे प्रमुख शहर में उनका पहला दौरा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का कारण बना है।

इस स्वागत समारोह में के.के. दीक्षित, अयान खान, नादिर बेग, रिजवान खान, आरिफ अल्वी (जिलाध्यक्ष, रामपुर), अर्सलान खान (प्रदेश उपाध्यक्ष), ताबिश हसन, फहीम खान, विक्की, पूर्व पार्षद महेश पंडित, अब्दुल रहमान, फिरोज खान एडवोकेट, रॉबर्ट जॉनसन, रवि शुक्ला, हनीफ इदरीसी, सलीम बाबू, ललिता प्रसाद, अरविंद कुमार, विद्याराम, घेदन लाल, धूम सिंह यादव, कल्याण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!