bareillylive@bareillynews:बरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरनियां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी अलग-अलग आपराधिक गैंग से जुड़े हुए हैं और उनके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को शातिर गौकश गैंग डी-288/26 के आठ अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 354/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी दिन शातिर लूट गैंग डी-295/26 के तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 355/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इन मुकदमों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए देवरनियां पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 8 सितंबर की रात करीब 2 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों वांछित अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चाँद बाबू उर्फ चन्ना (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी ग्राम गुनाहट्टू, थाना देवरनियां तथा अनिल मौर्य (24 वर्ष) पुत्र सालिग राम, निवासी ग्राम गुनाहडू, थाना देवरनियां के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, चाँद बाबू उर्फ चन्ना के खिलाफ गौकशी, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं अनिल मौर्य के खिलाफ थाना देवरनियां और भोजीपुरा में लूट समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
न्यायालय में पेश किए जा रहे आरोपी
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, उपनिरीक्षक जीत सिंह तथा हेड कांस्टेबल कुलवन्त सिंह, थाना देवरनियां, जनपद बरेली शामिल रहे।






Leave a Reply