The Voice of Bareilly since 2010

‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा’ विषय पर सरस्वती शिशु मंदिर में निबंध प्रतियोगिता

'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा

Bareillylive : सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार ने इस प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी की।

प्रतियोगिता का निर्धारित विषय ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा’ था, जिस पर आचार्यों ने अपने विचार सुंदर, क्रमबद्ध और प्रभावशाली ढंग से निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में कल्पनाशीलता तथा राष्ट्र और समाज के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारतीय संस्कृति, संस्कार, पर्यावरण, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं आचार्यों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश द्वारा विषय-वस्तु, भाषा-शैली, मौलिकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचार्यों को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने गहन विचार प्रस्तुत किए, जो आरएसएस की शताब्दी यात्रा के महत्व को उजागर करते थे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्यों द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने किया। इस निबंध प्रतियोगिता ने न केवल आचार्यों की लेखन कौशल को निखारा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व को समझने का भी अवसर प्रदान किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विजेताओं की घोषणा शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश द्वारा की जाएगी और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन निकट भविष्य में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!