The Voice of Bareilly since 2010

कैंट विधायक ने आरएसएस स्वयंसेवकों के साथ देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

कैंट विधायक ने आरएसएस स्वयंसेवकों

विशेष स्क्रीनिंग के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंजा सिनेमा हॉल

बरेली@bareillylive:बरेली। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की ओर से मंगलवार को चौकी चौराहा स्थित एलए सिटी सेंटर मॉल के मूवी मैक्स सिनेमा हॉल में बाबा नीब करौरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग कराई गई। विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ फिल्म देखी।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल का माहौल भक्तिमय नजर आया। फिल्म के दौरान दर्शकों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा हॉल गूंज उठा।

सेवा और भक्ति का संदेश देती है फिल्म : संजीव अग्रवाल

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बाबा नीब करौरी का जीवन भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और भक्ति के अद्भुत समन्वय का उदाहरण है। उन्होंने अपना जीवन दिखावे से दूर रहकर मानव कल्याण और ईश्वर भक्ति के लिए समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी की हनुमान भक्ति, आध्यात्मिक साधना और मानव सेवा के संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। फिल्म लोगों को आध्यात्मिकता के साथ-साथ सेवा और मानव कल्याण की प्रेरणा भी देती है।

आरएसएस के पदाधिकारी और स्वयंसेवक रहे मौजूद

विशेष स्क्रीनिंग में आरएसएस के वरिष्ठ प्रांत प्रचारक श्रीकृष्ण जी, सह प्रांत प्रचारक विनोद जी और विभाग प्रचारक कृष्णा जी सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फिल्म देखने के दौरान सिनेमा हॉल में उत्साह और धार्मिक भावनाओं का माहौल बना रहा। विशेष स्क्रीनिंग में शामिल लोगों ने फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी के जीवन, उनकी साधना और मानव सेवा के संदेश को जानने का अवसर प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!