The Voice of Bareilly since 2010

श्री हरि मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव: नंदू भैया की भजन संध्या से भक्तजन हुए मंत्रमुग्ध

bareillylive-नंदू भैया की भजन संध्या से भक्तजन हुए मंत्रमुग्ध

बरेली@BareillyLive: श्री हरि मंदिर में चल रहे 66वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधा अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत 18 सितंबर 2026 को अहमदाबाद से पधारे पूज्य गुरुदेव श्री नंद किशोर शर्मा (नंदू भैया जी) की विशाल भजन संध्या “एक शाम-श्याम बाबा के नाम” ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

भक्ति रस की फुहार: भजन संध्या का रोमांच
आज की भजन संध्या में पूज्य नंद किशोर शर्मा जी ने सांवरिया आजा रे, कीर्तन की रात है, सांवरे तेरी जय हो, हे श्याम अब तो आजा, श्याम ऐसी कृपा बरसा दे, हारे का सहारा आजा, नज़रे मिलने को जी चाहता है, मेरे बाबा बड़े दिलदार हैं, खाटू श्याम वाले घनश्याम मुरलिया वाले जैसे भावपूर्ण भजन गाए। इन भजनों ने भक्तजनों को इतना मंत्रमुग्ध कर दिया कि वे भक्ति की धुन में नाचने लगे और पूरा मंदिर प्रांगण राधामय हो गया।

राधाष्टमी महोत्सव: 17 दिवसीय धार्मिक आयोजन
श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव श्री रवि छाबड़ा के अनुसार, 66वें वार्षिक महोत्सव के तहत श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधा अष्टमी का 17 दिवसीय आयोजन 3 से 19 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस महोत्सव की शुरुआत 3 सितंबर को मलिक बंधुओं के संकीर्तन से हुई थी, जबकि 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का दिव्य शृंगार किया गया।

मंदिर समिति के सचिव श्री रवि छाबड़ा ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव के अंतर्गत भक्तों को भगवान का भजन, मनन, चिंतन करना चाहिए और अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए।

कल का कार्यक्रम: पानीपत से पधरेंगी परम पूज्य श्रीमती कांता देवी:
मंदिर समिति के सचिव श्री रवि छाबड़ा ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव में कल (19 सितंबर) को पानीपत से प्रेम आश्रम की अध्यक्ष परम पूज्य श्री श्री 108 श्रीमती कांता देवी हरमिल्लापी जी प्रातः 10 बजे से अपने अनमोल वचनों के माध्यम से जुगल जोड़ी सरकार के श्री चरणों में अपनी हाजरी लगाएंगी और भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान करेंगी।

मंदिर समिति का आभार
आज के कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चढ़ा, सतेंद्र कुमार, हरीश लुनियाल ने विशेष सहयोग किया। महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोरा, ममता ओबेरॉय, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद, सीमा तनेजा, पूनम अरोरा, निशा लख्यानी, अनु आनन्द, विमल सोंधी आदि ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंदिर समिति सभी भक्तजनों से निवेदन करती है कि वे अवश्य पधारें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!