बरेली@bareillylive:बरेली। 2019 बैच की पीसीएस अधिकारी निधि डोडवाल को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनाती दी गई है।
निधि डोडवाल ने बरेली में तीन साल से अधिक समय तक विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दीं। इस दौरान वह एसडीएम फरीदपुर, एसडीएम न्यायिक आंवला और एसडीएम न्यायिक मीरगंज के पद पर तैनात रहीं। एसडीएम फरीदपुर के कार्यकाल के दौरान उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाली।
अपने कार्यकाल के दौरान निधि डोडवाल ने कार्यशैली और व्यवहार के चलते लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। सहकर्मियों और परिचितों के बीच उन्हें मेहनती, जिम्मेदार, मिलनसार और सरल स्वभाव की अधिकारी के रूप में जाना गया।
लखनऊ में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके सहकर्मियों, परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।






Leave a Reply