The Voice of Bareilly since 2010

एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा के स्थानांतरण पर किसान नेता डॉ. रवि नागर ने किया सम्मानित

bareillylive-एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा

बरेली@bareillylive:बरेली। बरेली के पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के स्थानांतरण पर किसान नेता डॉ. रवि नागर ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा को अशोक चक्र स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. रवि नागर ने कहा कि मुकेश चंद्र मिश्रा ने बरेली में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं एवं किसान हित से जुड़े विषयों में श्री मिश्रा द्वारा दिए गए सहयोग के लिए किसान समाज उनका आभारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि मुकेश चंद्र मिश्रा का व्यवहार, जनसामान्य के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना हमेशा स्मरणीय रहेगी। स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का हिस्सा है, लेकिन किसी अधिकारी द्वारा अपने कार्यकाल में समाज के लिए किए गए सकारात्मक कार्य लंबे समय तक लोगों के बीच याद किए जाते हैं।

इस अवसर पर किसान प्रतिनिधियों ने भी मुकेश चंद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में किसान एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष बोहरनलाल गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, मंडल महासचिव डॉ. अंशु भारती, जिला उपाध्यक्ष संजय पुजारी, जिला सचिव प्रेमपाल गंगवार, वीरेश भगत, शहादत खान, राजेंद्र खलीफा, पेशकार सिंह गुर्जर, धनपाल मौर्य सहित किसान एकता संघ के पदाधिकारी एवं अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!