The Voice of Bareilly since 2010

भजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जन

बरेली। जनकपुरी-राजेंद्र नगर स्थित शिवाजी पार्क में माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी समेत सहयोगी संस्थाओं की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘एकादश द ग्रेट गणपति महोत्सव-2026’ श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में 6.5 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई।
कार्यक्रम में गणेश वंदना, भजन, गीत-संगीत, अघोरी नृत्य और राधा-कृष्ण महारास ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। बाल कलाकार रिदम चिश्वंशी और शास्त्रीय नृत्यांगना अग्रिमा सक्सेना की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मां गंगा और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक के जरिए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। महाआरती के बाद बरेली के राजा गणपति को 170 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।
दूसरे दिन पूजा-अर्चना और हवन के बाद गणपति विसर्जन यात्रा शिवाजी पार्क से निकली। ढोल-नगाड़ों के बीच यात्रा जनकपुरी, छत्रपति शिवाजी चौक, डीडी पुरम, पटेल चौक, चौकी चौराहा और कैंट होते हुए रामगंगा पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन और महाआरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ। बप्पा की विदाई पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
आयोजन में डॉ.रजनीश सक्सेना, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल,सी एल शर्मा,अनुपम कपूर,राकेश कुमार अग्रवाल,महंत अजयानंद जी,अंकुर सक्सेना,सी ए विनीश अरोरा,कनिष्क शर्मा, संतोष उपाध्याय,मनीष रस्तोगी,प्रभु दयाल शर्मा,राहुल कुमार सिंह, विशेष कुमार,पी सी अग्रवाल,चेतन पुरी,अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना,हरजीत कौर, पूनम भल्ला,रचना सक्सेना, डिम्पल मेहंदीरत्ता,विशाल मेहरोत्रा मनीष,ऋषि रंजन सिंह,तरुण सूरी, सौरभ सक्सेना, संजू रस्तोगी,भरत रस्तोगी,आरती सक्सेना,डॉ सुबोध अस्थाना,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में आभार संरक्षक सी एल शर्मा एवं अनुपम कपूर ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!