The Voice of Bareilly since 2010

वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का CCTV आया सामने, वीडियो में दिखी आखिरी गतिविधियां

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी घटना क्रमवार दिखाई दे रही है।

CCTV के मुताबिक, रसिक दुलारी शरण पहले चौथी मंजिल की बाउंड्री वॉल पर बैठे नजर आते हैं। इसके बाद वह फर्श पर लेट जाते हैं। कुछ देर बाद वह दोबारा बाउंड्री की ओर जाते दिखाई देते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं।

छत पर क्या हुआ था? CCTV में दिखे 4 सीन चौथी मंजिल की छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सुसाइड का पूरा घटनाक्रम दर्ज हुआ है।
सीन 1: रसिक दुलारी शरण छत की बाउंड्री वॉल पर चुपचाप बैठे दिखाई देते हैं।
सीन 2: बाउंड्री पर बैठने के 6 सेकेंड बाद वह उठते हैं और फर्श पर सीधे लेट जाते हैं। लगभग 10 सेकेंड तक वह लेटे रहते हैं।
सीन 3: इसके बाद वह अचानक उठते हैं और बिना सोचे-समझे बाउंड्री वॉल से नीचे छलांग लगा देते हैं।
सीन 4: उनको कूदते देख पास से गुजर रहा एक दूसरा शिष्य बदहवास होकर दौड़ता है और नीचे झांककर देखता है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। परिजनों का आरोप है कि मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई और वजह हो सकती है। परिवार ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए CBI जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!